फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: महंगा डीजल फूंककर फसलों को बचाने में जुटे किसान

Tue, 13 May 2025 01:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। मई का माह तप रहा है, भीषण गर्मी के चलते बारिश न होने के कारण किसान महंगा डीजल फूंककर फसलों को बचाने का प्रयास कर रहे है। जिससे किसानों की जेब पर अतिरिक्त भार पड़ रहा है। इसके बाद भी चिलचिलाती धूप में फसलें झुलस रही हैं।
विज्ञापन


इस बार भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप होने से खेतों में खड़ी फसलों का बुरा हाल है। किसान रात दिन खेतों पर इंजन चलाकर महंगा डीजल फूंककर सिंचाई करने में जुटे है। कांठ क्षेत्र के रहने वाले वीर सिंह, दीपक चौहान, भूपेंद्र सिंह, देवराज सिंह, विनोद कुमार, हरपाल सिंह आदि किसानों का कहना है कि पहले के मुकाबले डीजल के दामों में जो इजाफा है, उसने किसानों की कमर को तोड़कर रख दिया है। सोमवार भारतीय किसान यूनियन टिकैत के प्रदेश उपाध्यक्ष पश्चिमी यूपी चौधरी ऋषिपाल सिंह, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष हरदीप सिंह, तहसील अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह, प्रभारी सियाराम विश्नोई, नगराध्यक्ष अरविंद विश्नोई जॉनी आदि किसानों ने डीजल के दाम घटाए जाने, खेतों की सिंचाई करने के लिए नहरों में टोल तक पानी की आपूर्ति और कटौती मुक्त बिजली देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें