फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मंदिर की भूमि पर चल रहा निर्माण रुकवाया

Tue, 13 May 2025 01:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। पुलिस ने सोमवार को नगर के प्राचीन शिव मंदिर मढ़ी की भूमि पर चल रहे आयुर्वेदिक अस्पताल के निर्माण को रुकवा दिया है। मंदिर की भूमि राजस्व अभिलेखों में दर्ज है। इस भूमि पर कुछ लोग आयुर्वेदिक अस्पताल के नाम से निर्माण कार्य कर रहे थे। इसकी शिकायत मंदिर समिति के अध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल, मंत्री कमलेश कुमार अग्रवाल,संजीव सिंघल आदि ने संपूर्ण समाधान दिवस में की। एसडीएम से भी शिकायत की। एमएलसी सतपाल सैनी को भी इस संबंध में रविवार ज्ञापन दिया था। वहीं पूर्व सभासद राजेंद्र पांडे ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की। शिकायत के बाद पुलिस हरकत में आई ।112 डायल पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां चल रहे निर्माण कार्य को रुकवा दिया है।
विज्ञापन

इसे लेकर मंदिर समिति ने संतोष व्यक्त किया है।
मंदिर समिति का कहना है कि हाईवे के पास स्थित मंदिर की करोड़ों की भूमि पर भूमिया इससे पहले भी कई बार कब्जे का प्रयास कर चुका है जिसे प्रबंध समिति में विफल किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें