फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान दिन में करें खेतों पर काम, रात को करें आराम

Sun, 31 Dec 2017 01:24 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र
विज्ञापन
अब किसानों को आधी रात में घने कोहरे के बीच जाग कर खेतों पर सिंचाई क रने जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अब किसानों को भरपूर बिजली सप्लाई मिलेगी। शासन के आदेश पर गांवों और नलकूपों की लाइन अलग अलग की जा रही हैं।
विज्ञापन


इसके बाद निजी नलकूपों को सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक बिजली सप्लाई दी जाएगी। जबकि गांव पूरी रात रोशन रहेंगे।निजी नलकूप से खेतों की सिंचाई करने वाले किसानों को दिन रात बिजली आने का इंतजार रहता है। बिजली सप्लाई कभी दिन में तो कभी रात में होती है।

जिस कारण किसानों को आधी रात में ही बिजली आने पर खेतों पर जाना पड़ता है। लेकिन अब किसानों को रातों में जागने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मुख्य अभियंता अंशुल अग्रवाल ने बताया कि निजी नलकूप और गांवों की बिजली लाइन अलग अलग की जा रही है। निजी नल कूपों को सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक बिजली सप्लाई दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें