फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौसी: खेत में सिंचाई कर रहे किसान को गोली मारकर आरोपी फरार, अस्पताल में भर्ती

Fri, 25 Sep 2020 09:17 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, चंदौसी
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती किसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चंदौसी के कुढ़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मद नगर कस्बे में गुरुवार रात को खेत में सिंचाई कर रहे किसानों को रंजिशन गांव के एक व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ गोली मार दी। गंभीर हालत में किसान को सीएचसी चंदौसी से मुरादाबाद रेफर कर दिया गया है। आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी जा रही है।

विज्ञापन


गांव मोहम्मद कस्बा निवासी ओमपाल सिंह (42) गुरुवार रात को खेत में धान की सिंचाई करने गए थे। रात करीब तीन बजे गांव के ही एक व्यक्ति ने तीन अन्य साथियों के साथ खेत में ओमपाल के बाएं कंधे में गोली मार दी। शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। 

गंभीर हालत में ओमपाल खुद ही घर पहुंच और बेहोश हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ओमपाल सिंह को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से उन्हें मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। ओमपाल की पत्नी सर्वेश ने बताया कि होली के त्योहार पर पड़ोसी शराब पीकर गाली दे रहा था। 
विज्ञापन


मना करने पर झगड़ा हो गया था। झगड़े में ओमपाल, उनकी पत्नी सर्वेश व भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। ओमपाल ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पर इस मामले में पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की थी। 

मुकदमा दर्ज कराने को लेकर आरोपी रंजिश मान रहे थे। इस कारण ही रात में आरोपियों ने उसके पति को गोली मार दी। आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें