फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सक्लूसिव : CBSE स्कूल एसोसिएशन ने अपने स्तर से जारी कर दी पंजीकरण की अंतिम तारीख, बोले गलती हो गई

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोरोना संक्रमण काल में अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए परेशान अभिभावकों के लिए मुरादाबाद एसोसिएशन ऑफ प्राइवेट स्कूल्स की ओर से नवीं और 11वीं बोर्ड पंजीकरण प्रक्रिया की अंतिम तारीख जारी कर दी। साथ ही प्रक्रिया का पालन न करने पर बोर्ड में प्रवेश रद्द करने की चेतावनी भी दी। हैरत की बात तो यह है कि बोर्ड ने ऐसी कोई तारीख जारी नहीं की हैं। गुरुवार को मामला प्रकाश में आने पर एसोसिएशन पदाधिकारी बैकफुट पर आ गए। बोले कि गलती से अंतिम तारीख जारी हो गई है। इस संबंध में क्षेत्रीय अधिकारी सीबीएसई बोर्ड का कहना है कि अभी तक बोर्ड ने पंजीकरण के लिए तारीखें जारी नहीं की हैं।
विज्ञापन

एसोसिएशन की ओर से आईसीएसई और सीबीएसई स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के अभिभावकों को निर्देश जारी किए कि वह बच्चे के संबंधित स्कूल में प्राचार्य से संपर्क कर यह अवगत करा दें कि उनका बच्चा सत्र 2020-21 में संबंधित विद्यालय में अध्ययनरत रहेगा, जिससे बोर्ड को नामांकित विद्यार्थियों की वास्तविक संख्या भेजी जा सके। उन्होंने बोर्ड द्वारा छात्र-छात्राओं के नामांकन की 30 सितंबर की तारीख निर्धारित करने की बात कही। साथ ही फीस भी जमा करने के निर्देश दिए। उन्होंने नर्सरी से कक्षा आठ तक की ओएएसआईएस (आनलाइन एफीलिएटिड स्कूल इन्फार्मेशन सिस्टम) में नाम पंजीकृत करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर, कक्षा नौ से 11 बोर्ड पंजीकरण प्रक्रिया 26 सितंबर, कक्षा दस से 12 बोर्ड परीक्षा फीस जमा करने की अंतिम तारीख 26 सितंबर बताई। साथ ही निर्देश दिए कि प्रक्रिया अनिवार्य है। पूरी न होने की दशा में बोर्ड में इस वर्ष प्रवेश रद्द हो जाएगा। इस बाबत प्रचार किया और व्हाट्स एप ग्रुप में ये निर्देश भेजे गए। यह कमाल तो तब किया जबकि बोर्ड ने ऐसा कोई निर्देश अभी दिया ही नहीं है। न ही रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख जारी कराई गई है। अभिभावकों का कहना है कि फीस वसूली के लिए यह किया गया है। यह सही नहीं है।
वर्जन....
मानवीय गलती से अंतिम तारीख जारी हो गई। इसकी जानकारी बुधवार को हुई थी। गुरुवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने जाना था, इसलिए संशोधन नहीं हो पाया। एसोसिएशन की बैठक कर इस संबंध में निर्देश जारी किए जाएंगे। जो बोर्ड निर्देश देगा, वही मान्य होंगे। किसी भी बच्चे का प्रवेश रद्द नहीं होगा। हमें भी फीस का ड्राफ्ट, फोटो आदि एकत्र करने में समय लगता है, इसलिए बोर्ड की अंतिम तारीख से कुछ दिन पहले की अंतिम तारीख अभिभावकों को बताई जाती है, ताकि सभी विद्यार्थियों का डेटा एकत्र हो सके। सभी स्कूलों में 30 से 40 फीसदी फीस गत वर्ष की बकाया है। सक्षम अभिभावकों को स्कूल फीस जमा करवा देनी चाहिए।
विज्ञापन

नीरज कुमार गुप्ता, सचिव मुरादाबाद एसोसिएशन आफ प्राइवेट स्कूल्स।
बोर्ड की ओर से कक्षा नौ और 11वीं के पंजीकरण, दसवीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा शुल्क जमा करने के निर्देश अभी जारी नहीं किए गए हैं। इसमें अभी समय है। कंपार्टमेंट परीक्षा के बाद सब जारी हो जाएगा।
विज्ञापन

रणवीर सिंह, क्षेत्रीय अधिकारी, सीबीएसई बोर्ड।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें