फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम के लिए बनेंगे चार सेफ हाउस

Wed, 30 Nov 2016 10:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : PTI
विज्ञापन
तीन दिसंबर को नया मुरादाबाद में प्रधानमंत्री मोदी की होने वाली रैली को लेकर सेहत महकमा अलर्ट हो गया है। आपातकालीन स्थिति में स्वास्थ्य सेवाओं के इंतजाम रहेंगे। प्रधानमंत्री के लिए चार सेफ हाउस बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


वहीं फ्लीट में स्पेशलिस्ट डाक्टरों के साथ क्रिटिकल एंबुलेंस दौड़ेगी। इसके अलावा सभा के एक किमी के दायरे में चार 108 एंबुलेंस सेवा मौजूद रहेगी। परिवर्तन यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिसंबर को नया मुरादाबाद में जनसभा करेंगे। पीएम सुनने के लिए भारी भीड़ उमड़ेगी।

दूर दराज से लोग पहुंचेंगे। इस दौरान आकस्मिक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए स्वास्थ्य विभाग ने प्लान तैयार किया है। प्रधानमंत्री के लिए सभा स्थल, टीएमयू, साईं हास्पिटल और जिला अस्पताल में सेफ हाउस बनाया जाएगा। इसके अलावा सभा स्थल पर दो 108 एंबुलेंस सेवा मौजूद रहेंगी।
विज्ञापन


जबकि दो एंबुलेेंस सभा स्थल के एक किमी के दायरे में खड़ी रहेंगी। डिप्टी सीएमओ डा. रंजन गौतम ने बताया कि पीएम के लिए चार सेफ हाउस तैयार किए जा रहे हैं। क्रिटिकल एंबुलेंस के साथ स्पेशलिस्ट डाक्टरों की टीम मौजूद रहेगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें