फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: प्रेमी के साथ बयान दर्ज कराने जा रही युवती को असलहे दिखाकर अगवा कर ले गए घरवाले

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। प्रेमी राजकुमार के साथ कार से स्वार थाने में बयान दर्ज कराने जा रही युवती को उसके घर वालों ने मूंढापांडे थाना क्षेत्र में दलपतपुर-अलीगंज मार्ग पर अगवा कर लिया। राजकुमार और उसके साथियों के विरोध पर आरोपी फायरिंग करते हुए फरार हो गए। यह घटना शाम को चार बजे की बताई जा रही है। इस मामले में मूंढापांडे थाने में लड़की के पिता, दो भाई और 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मामला दो अलग-अलग समुदायों से जुड़ा होने के कारण तनाव के हालात बन गए थे।
विज्ञापन

सीओ हाईवे वरुण कुमार ने बताया कि रामपुर जिले के टांडा थाना क्षेत्र के भरतपुर दढियाल निवासी राजकुमार ने मूंढापांडे में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें उसने बताया कि उसने रामपुर के स्वार थाना क्षेत्र के पट्टीकला घोसीपुरा निवासी दूसरे समुदाय की युवती से प्रेम विवाह किया है और वह दो साल से साथ रह रहे हैं। इसकी जानकारी युवती के परिजनों को हुई तो उन्होंने पाबंदी लगा दी थी। 27 अगस्त को युवती राजकुमार के पास आ गई थी। इसके बाद से परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। तब राज कुमार युवती को लेकर घर से निकल गया था। युवती के परिजनों ने रामपुर थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। सोमवार की शाम राज कुमार अपने साथ युवती को लेकर मुरादाबाद कचहरी से अपने कागजात तैयार कराने के बाद अपने अन्य साथियों के साथ कार से स्वार थाने में बयान दर्ज कराने जा रहे थे। सोमवार की शाम करीब चार बजे इनकी कार मूंढापांडे थाना क्षेत्र में दलपतपुर-अलीगंज मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास पहुंची थी। इसी दौरान पीछे से 10-12 अज्ञात कार सवार आ गए और उन्होंने कार पर फायरिंग शुरू कर दी। चालक ने कार रोकी तो युवती के पिता तस्लीम, भाई दानिश, बिलाल समेत अन्य आरोपियों ने युवती को कार से खींच लिया। प्रेमी और उसके साथियों ने विरोध किया तो उन पर तमंचे से फायरिंग की। राज कुमार का दावा है कि उसके साथ मारपीट भी की गई है। इसके बाद आरोपी युवती को अपने साथ कार में ले गए। हमलावरों के जाने के बाद राज कुमार ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ितों से पूछताछ करने के बाद आरोपियों की तलाश की लेकिन तब तक आरोपी दूर निकल चुके थे। एसपी सिटी कुमार रण विजयसिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर तस्लीम, दानिश, बिलाल और 10-12 अज्ञात आरोपियों पर अपहरण, जानलेवा हमले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

फायरिंग से सहम गए लोग, थम गए वाहन
मुरादाबाद। दलपतपुर- अलीगंज मार्ग पर सोमवार की शाम हुई फायरिंग से वाहनों के पहिए थम गए और लोग सहम गए। राज कुमार और उसके साथ कार में सवार लोगों का कहना है कि उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा था कि वह अब क्या करें। इसके बाद आरोपी युवती को कार में डालकर अलीगंज की ओर भाग गए। यह घटना शाम करीब चार बजे की है। राज कुमार ने बताया कि उसके साथ कार में युवती और उसके साथी विवेक सक्सेना, सतपाल, ओमपाल, प्रमोद मौजूद थे। अभी हमारी गाड़ी पेट्रोल पंप के पास ही पहुंची थी। इसी दौरान उनकी कार को आगे और पीछे से घेर कर फायरिंग शुरू कर दी थी। इस घटना से राज कुमार, उसके साथ कार में मौजूद अन्य लोग सहम गए। वाहनों के पहिए भी थम गए। पेट्रोल पंप से लोग आ गए। इसके बाद आरोपी युवती को लेकर भाग गए थे।
विज्ञापन


थाने पर पहुंचे हिंदू संगठन के लोग
मुरादाबाद। राज कुमार ने बताया कि वह हिंदू संगठन से जुड़ा है। उसने इसकी जानकारी अपने अन्य साथियों को दी। इसके बाद मूंढापांडे थाने में हिंदू संगठन के लोग जुट गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने में देरी की तो हंगामा करने लगे। इसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की और युवती को तलाश करने आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग शांत होकर चले गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें