फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया के जरिए परिवार को मिल गया लापता बच्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस क्षेत्र के चक्कर की मिलक से लापता हुआ बच्चा सोशल मीडिया की मदद से दो घंटे के बाद परिवार को मिल गया। मां ने बच्चे को गले से लगाकर दुलारा और फूट-फूट कर रोने लगी।
विज्ञापन

भोजपुर थानाक्षेत्र के शाहपुर मुस्कम गांव निवासी हनीफ अपनी पत्नी और चार साल के बेटे अदनान को साथ लेकर गुरुवार सुबह चक्कर की मिलक में शादी समारोह में शामिल होने आए थे। माता-पिता यहां अन्य मेहमानों से बातचीत में व्यस्त हो गए। इसी बीच अदनान अन्य बच्चों के साथ खेलने लगा। वह खेलते खेलते शादी वाले घर से बाहर सड़क पर पहुंच गया। बच्चा के लापता होने से शादी वाले घर में हड़कंप मच गया। परिजन और रिश्तेदार बच्चे की तलाश में जुट गए। फेसबुक, व्हाट्सएप व अन्य सोशल मीडिया पर भी बच्चे की तस्वीरें पोस्ट की गईं। वहीं, इसी बीच क्षेत्र का भ्रमण कर सिविल लाइंस पुलिस को बच्चा रोते हुए मिल गया। बच्चे से पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम, पिता व भाई का नाम बता दिया। पुलिस कर्मियों ने भी बच्चे के फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए और लिखा कि मासूम लावारिस हालत में घूमते हुए मिला है। सोशल मीडिया की मदद से परिवार के लोग बच्चे को तलाश करते हुए कैंप चौकी पहुंच गए। जहां परिवार को बच्चा मिल गया। सिविल लाइंस थाना प्रभारी योगेंद्र यादव ने बताया कि बच्चे को उसके मां बाप की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें