फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में जमकर हंगामा, धक्का-मुक्की में कई पत्रकार और कार्यकर्ता चोटिल

Thu, 11 Mar 2021 11:16 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
विज्ञापन
अखिलेश यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में जमकर हंगामा, धक्का-मुक्की। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की देर शाम होटल होलीडे रीजेंसी में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान मारपीट भी हुई। सुरक्षाकर्मियों के साथ हुई धक्का-मुक्की में कई कार्यकर्ता और पत्रकार चोटिल हो गए। 
विज्ञापन


गुरुवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एनएच-9 स्थित एक होटल में प्रेस वार्ता की। इस दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई और हंगामा खड़ा हो गया। धक्का-मुक्की भी शुरू हो गई। अखिलेश के सुरक्षाकर्मियों ने लोगों को धक्का देना शुरू कर दिया। जिसमें कई को चोटें आईं।

जानकारी के मुताबिक कुछ पत्रकारों ने सपा सुप्रीमो से अलग में बात करने की कोशिश की। अखिलेश के सुरक्षा कर्मियों ने पत्रकारों को रोकने का प्रयास किया। जिसके बाद पत्रकारों और सुरक्षाकर्मियों की कहासुनी हो गई। इसी बीच सुरक्षाकर्मियों ने पत्रकारों के साथ धक्का-मुक्की की। देखते ही देखते पांच सितारा होटल में बवाल हो गया। इस दौरान कुछ पत्रकारों को चोटें भी लगी हैं। 
विज्ञापन







एक सुरक्षाकर्मी के भी घायल होने की जानकारी है। सूचना पर पुलिस ने बाकी कार्यकर्ताओं को धक्का देकर बाहर निकाल दिया और भारी फोर्स तैनात कर दी गई। देर रात सभी कार्यकर्ताओं को बाहर कर दिया गया था। बाद में उन सभी को वापस बुलाया गया और अखिलेश ने एक-एक कर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें