फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: प्लॉट पर कब्जे के विरोध में परिवार पर लाठी-डंडों से हमला

Fri, 13 Nov 2026 02:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। छजलैट के गांव फतेहपुर बिश्नोई में प्लॉट पर जबरन कब्जे के विरोध में एक परिवार के साथ मारपीट और जानलेवा हमला करने के आरोप में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार महिलाओं समेत पांच के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


गांव निवासी ओमकार सिंह ने छजलैट पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उनके पड़ोस में रहने वाले कुछ लोग उनसे रंजिश रखते हैं और उनके प्लॉट पर जबरन कब्जा करने की फिराक में हैं। आरोप है कि बुधवार की दोपहर वह घर के पास खेत में लकड़ी काट रहे थे। तभी खुर्शीदा, जहुरन, सिराजन, सना सहित एक अज्ञात प्लॉट की दीवार फांदकर अंदर घुस आए। आरोपियों ने उन्हें, उनकी पत्नी और बच्चों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और प्लॉट खाली नहीं करने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर छजलैट पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें