पत्रकारवार्ता में सीएम ने कहा कि चंदौसी शीतगृह हादसा दुखद है। अभी बचाव कार्य पर फोकस है। इस मामले में लापरवाही की जांच करने के लिए कमिश्नर की अध्यक्षता में एक टीम का गठन किया गया है। टीम का निर्णय आने के बाद कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।
दीक्षांत समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम के बाद टीएमयू अस्पताल में भर्ती चंदौसी शीतगृह हादसे में घायल चार मजदूरों से मुलाकात की और उनका हाल जाना।
विज्ञापन
सीएम ने चंदौसी शीतगृह हादसे में मरने वालों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख और गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपए आर्थिक मदद की घोषणा की। हादसे में जान गंवाने वाले किसान या कृषि कार्य जुड़े लोगों के परिजनों को किसान दुर्घटना बीमा योजना के तहत पांच-पांच लाख रुपये की सहायता दी जाएगी।
पत्रकारवार्ता में सीएम ने कहा कि चंदौसी शीतगृह हादसा दुखद है। अभी बचाव कार्य पर फोकस है। इस मामले में लापरवाही की जांच करने के लिए कमिश्नर की अध्यक्षता में एक टीम का गठन किया गया है। टीम का निर्णय आने के बाद कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
कहा कि हादसे के बाद रेस्क्यू के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरआफ की टीमें लगाई गई हैं। कमिश्नर और डीआईजी मौके पर कैंप कर रहे हैं। छह लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद घरों के लिए भेज दिया गया। चार घायल टीएमयू में भर्ती हैं। एक घायल को मेरठ स्थित मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है। मंडलायुक्त की अध्यक्षता में गठित टीम की रिपोर्ट आने के बाद घटना के कारणों का पता चलेगा। इसी आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।