फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआरएस अफसर बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार

Sat, 22 Apr 2017 02:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
revenue
विज्ञापन
खुद को आईआरएस अफसर बताकर सिविल लाइन में रहने वाले सीआईटी और उनके रिश्तेदार के बेटे को लेखपाल की नौकरी दिलाने का झांसा देकर नौ लाख रुपये की ठगी करने वाले को पुलिस ने शुक्रवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन


सीओ सिविल लाइन डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी शोएब निवासी मकबरा (कटघर) है। आरोपी ने सिविल लाइन के फ्रेंडस कालोनी निवासी चीफ टिकट इंस्पेक्टर दीपक टंडन और उनके बहनोई कमल मोहन सेठ निवासी चंद्रनगर के बेटे को लेखपाल की नौकरी का झांसा देकर उनसे नौ लाख रुपये की ठगी वर्ष 2015 में की थी।

आरोपी के खिलाफ सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। आरोप है कि ट्रेन में सफर के दौरान दीपक की मुलाकात शोएब से हुई थी, उसने उस वक्त खुद को आईआरएस अफसर और दिल्ली राजस्व विभाग में कार्यरत बताकर दोस्ती की थी। 
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार सुबह सिविल लाइन से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस हिरासत में आरोपी ने बताया कि वह लंबे समय से बेरोजगार चल रहा था, नौकरी न मिलने पर उसने ठगी का धंधा शुरू किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें