फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी! आईएएस हूं मैं.. अकड़ ढीली कर दूंगी

Sat, 14 May 2016 06:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
fake ias
विज्ञापन
सीनियर द्वारा अपने साथ छेड़खानी करने की शिकायत लेकर एसपी सिटी के पास पहुंची एक बैंक की असिस्टेंट मैनेजर ने शुक्रवार को एसपी सिटी को जमकर हड़काया। तवज्जो नहीं मिलने पर भड़की युवती ने एसपी सिटी से कहा कि, आप मेरी बात नहीं सुन रहे, मेरा चयन आईएएस में हो चुका है, आपको तो खड़े होकर मुझे सेल्यूट करना चाहिए।
विज्ञापन


युवती ने एसपी सिटी को चेताया , एक बार वह कुर्सी पर बैठ जाए फिर एक - एक की अकड़ ढीली कर देगी। शुरू में तो एसपी सिटी प्रेशर में आ गए लेकिन सवाल जवाब में शक होने पर युवती को पुलिस हिरासत में महिला थाने भिजवा दिया। शाम को माफी मांगने के बाद उसे थाने से आजादी मिली।

पुलिस अधीक्षक नगर डा. राम सुरेश यादव ने बताया कि शुक्रवार को वह अपने दफ्तर में बैठकर लोगों की शिकायतें सुन रहे थे। दोपहर में एक युवती एक व्यक्ति के साथ दफ्तर में पहुंची। उसका कहना था कि वह गोरखपुर के मेडिकल कालेज एरिया की रहने वाली है और यहां एक बैंक में असिस्टेंट बैंक मैनेजर है।
विज्ञापन


युवती ब्रांच में तैनात अपने एक सीनियर की शिकायत लेकर पहुंची थी। युवती की शिकायत थी उसका सीनियर साथी उसके साथ छेड़खानी करता है। एसपी सिटी का कहना है कि वह उसकी शिकायत सुन ही रहे थे कि अचानक वह भड़क गई और बोली कि आप मुझे जानते नहीं हो, आईएएस के लिए मेरा चयन हो चुका है। आपको सेल्यूट करना चाहिए।

इसके अलावा भी युवती ने काफी देर तक रौब गांठने की कोशिश की। बोली आईएएस की पुलिस शिकायत नहीं सुन रही है। अफसर बनते ही वह एक एक को देख लेगी। जब महिला से सवाल किए गए तो जबाव नहीं दे पाई।

इसके बाद एसपी सिटी को शक हो गया कि महिला झूठ बोल रही है। महिला सिपाहियों को बुलाकर महिला से पूछताछ की गई तो उसने सच्चाई उगल दी। बोली उसका कोई चयन नहीं हुआ है। वह बीबीए कर चुकी है और बैंक में नौकरी कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें