फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांप्रदायिक दंगों के जनक हैं आजम: डा. बालियान

Sat, 14 May 2016 06:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
संजीव बालियान - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
बिलारी उपचुनाव में प्रचार को पहुंचे केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान के निशाने पर नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां रहे। चुनावी जनसभाओं में डा. बालियान ने आजम खां को दंगों का जनक बताते हुए कहा कि यदि सपा की गुंडागर्दी से छुटकारा चाहिए तो भाजपा को वोट देकर भाजपा प्रत्याशी को जिताएं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यदि अब भी नहीं संभले तो इतिहास माफ नहीं करेगा। बिलारी विधानसभा क्षेत्र के जाट बाहुल्य वाले टांडा, अमरपुर, अभनपुर, नरौली आदि गांवों में डा. संजीव बालियान ने तूफानी दौरा किया। उन्होंने गांव - गांव जाकर नुक्कड़ सभाएं और बैठकें कीं।

केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री बोले कि आजम खां सांप्रदायिक दंगाें के जनक हैं। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर दंगे का जवाब प्रदेश की जनता वोट की ताकत से देगी और बिलारी विधानसभा क्षेत्र की जनता को मौजूदा उपचुनाव में मतदान के जरिए प्रदेश की सपा सरकार और उसके मंत्री आजम खां को सबक सिखाने का सुनहरा मौका मिला है।
विज्ञापन


उन्हाेंने कहा कि यदि क्षेत्र की जनता विकास और ईमानदार सरकार चाहती है तब सपा को जड़ से उखाड़ फेंकना जरूरी है।  बैठक की अध्यक्षता चौधरी जबर सिंह और संचालन अजयवीर सिंह ने किया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें