फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: वाहन की टक्कर से फैक्टरी कर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अगवानपुर। सिविल लाइंस क्षेत्र में मंगलवार की रात वाहन की टक्कर से बाइक सवार फैक्टरी कर्मी रविशंकर (48) की मौत हो गई। मंगलवार की रात वह काॅसमाॅस अस्पताल में परिचित को देखकर लौट रहे थे।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ जिले के संगीपुर थानाक्षेत्र के लाल गंज निवासी रविशंकर श्रीवास्तव जीनस पेपर फैक्टरी में करते थे। परिवार में पत्नी दीपिका श्रीवास्तव और दो बेटियां हैं। बड़े भाई शिव शरण श्रीवास्तव ने बताया कि रवि 20 साल से अगवानपुर की कॉलोनी में परिवार के साथ रहते थे। मंगलवार को रविशंकर काॅसमाॅस अस्पताल अपने परिचित को देखने आए थे। रात 11 बजे अस्पताल से लौट रहे थे। इस दौरान ओवरब्रिज से पहले आम्रपाली शादी हाल के सामने मिट्टी से भरे डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में रवि की मौके पर मौत हो गई जबकि हादसे के बाद चालक डंपर लेकर भाग गया। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। तहरीर के आधार रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें