फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: भगतपुर में कैंटर पलटा, चालक की मौत

Thu, 27 Aug 2026 01:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
भगतपुर। दौलपुरी-भोजपुर मार्ग पर बुधवार की सुबह करीब पांच बजे कचनाल मोड़ पर कैंटर पलट गया। इस हादसे में कैंटर चालक नदीम (32) की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कैंटर में फंसे चालक के शव को बाहर निकाला। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाला नदीम मूल रूप से ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के फरीदनगर निवासी था और परिवार के साथ कटघर थाना क्षेत्र के करुला मोहल्ले में रहता था। उसकी तीन बेटियां हैं। बुधवार की सुबह नदीम कैंटर में ड्रम भरने के बाद काशीपुर से भोजपुर की ओर जा रहा था। भगतपुर क्षेत्र में दौलपुरी-भोजपुर मार्ग पर कचनाल मोड़ पर कैंटर अनियंत्रित होकर पलट गया था। राहगीरों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और चालक के शव को कैंटर से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें