फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सड़क हादसे में कपड़ा व्यापारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। भोजपुर थानाक्षेत्र में इस्लाम नगर धारक नगला रोड पर मंसूरपुर चौराहे के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने स्कूटी सवार कपड़ा व्यापारी सलाउद्दीन (36) को टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें कांठ रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां मंगलवार की रात उपचार की दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

सिविल लाइंस के जिगर कॉलोनी निवासी नगमा ने भोजपुर थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि सोमवार की रात करीब नौ बजे उसके पति सलाउद्दीन भोजपुर से घर लौट रहे थे। इस्लाम नगर धारक नगला रोड पर मंसूरपुर चौराहे के पास किसी बोलेरो कार ने टक्कर मार दी जिसमें वह घायल हो गए। चालक मौके पर कार छोड़कर भाग गया। पुलिस व अन्य लोगों ने सलाउद्दीन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां से हालत गंभीर होने पर कांठ रोड स्थित निजी अस्पताल भेज दिया गया था। मंगलवार की रात सलाउद्दीन की मौत हो गई। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि कार चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें