फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ, दून और उदयपुर एक्सप्रेस में जुड़ेंगे अतिरिक्त कोच

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। बकरीद व अन्य कारणों से इन दिनों ट्रेनों में काफी भीड़ है। इसके दृष्टिगत रेलवे ने कुछ ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़ने की व्यवस्था की है। मुरादाबाद से गुजरने वाली कुंभ, दून और उदयपुर-न्यूजलपाईगुड़ी एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच जोड़े जाएंगे। कुंभ और दून एक्सप्रेस में नौ जुलाई से एक एसी और एक जनरल कोच जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा उदयपुर-न्यूजलपाईगुड़ी एक्सप्रेस में एक एसी थ्री टियर कोच जोड़ा जाएगा। मुरादाबाद से गुजरने वाली अवध असम, श्रमजीवी, काशी विश्वनाथ, संपर्कक्रांति आदि ट्रेनों में शुक्रवार को भी काफी भीड़ रही। सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि बढ़ती भीड़ के दृष्टिगत लगातार टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही कुछ ट्रेनों में कोच जोड़े गए हैं। ज्ञात हो कि जून में मुरादाबाद दौरे पर आए उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक ने कांवड़ यात्रा के लिए भी अतिरिक्त ट्रेनें चलाने की बात कही थी। इसके लिए भी तैयारियां की जा रही हैं, यदि यात्रियों की संख्या और बढ़ी तो अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें