फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगीन आतिशबाजी, आसमान में गुब्बारे और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुआ ‘मुरादाबाद महोत्सव’का आगाज

Thu, 11 May 2017 03:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
moradabad mahotsav innagural function - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जिला कृषि, विकास एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी ‘मुरादाबाद महोत्सव-2017’ का आतिशबाजी आसमान में गुब्बारे उड़ा और स्कूली बच्चों के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आगाज हुआ। पंचायत भवन स्थित जिगर मंच पर आयोजित इस प्रदर्शनी को देखने के लिए सैकड़ों लोग पहुंचे थे। देर रात तक लोगों ने प्रदर्शनी का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन


प्रदर्शनी की शुरूआत मुख्य अतिथि डीआईजी ओंकार सिंह ने मुख्य द्वारा पर फीता काट कर किया। इस के बाद मंच पर उनके साथ जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, एसएसपी मनोज तिवारी, सीडीओ उज्ज्वल कुमार, एसपी सिटी आशीष श्रीवास्तव केसीएम स्कूल के प्रिंसिपल सुरिंदर सिंह, एडीएम सिटी अरूण कुमार श्रीवास्तव, उप कृषि निदेशक अशोक कुमार तेवतिया, जिला कृषि अधिकारी डा. सुभाष चंद्र वर्मा, डेंटल कालेज के निदेशक के के मिश्रा समेत अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर और रंग बिरंगे गुब्बारे उड़ाकर मंच के कार्यक्रमों की शुरूआत की।

मंच पर केसीएम स्कूल के बच्चों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर महोत्सव के पहले दिन चार चांद लगा दिए। केसीएम स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना के बाद एक से बढ़ कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन


छात्र-छात्राओं ने मैं नाचूं आज छमा छम, म्यूजिक बजेगा तो राधा नाचेगी, उड़ी-उड़ी जाए दिल की पतंग, पंजाबी डांस, धीम ताना ना, नगाड़े संग ढोल बाजे, घनन-घनन घन गिर आए बरखा, वंदे मातरम आदि गीतों पर दर्शकों को झूमने-नाचने पर मजबूर कर दिया।

मंच पर अपने संबोधन में सभी अतिथियों ने बच्चों की प्रस्तुति को सराहा और कहा कि इन बच्चों जिस तरह की शानदार प्रस्तुति दी है, वैसी प्रस्तुति कोई प्रोफेशनल कलाकार भी नहीं दे सकता। केसीएम के बच्चों ने अपनी संगीत शिक्षिका शालिनी प्रधान के निर्देशन में कार्यक्रमों की तैयारी की थी। कार्यक्रम का संचालन डा. प्रदीप शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें