फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बिलारी तहसील बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी भंग

Fri, 01 Aug 2025 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
बिलारी तहसील में बार कक्ष के बाहर आपसी एकता का संकल्प लेते अ​धिवक्तागण-संवाद
विज्ञापन
बिलारी। बृहस्पतिवार सुबह हुई तहसील बार एसोसिएशन की सामान्य सभा की बैठक में बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी भंग कर दी गई। 17 अगस्त तक वर्तमान कमेटी को ही कार्यवाहक के रूप में जिम्मेदारी निभाने को कहा गया। एल्डर कमेटी को बार की नई कार्यकारिणी को चुनाव कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भगवान सरन माथुर ने सप्ताह भर पहले ही जारी पत्र में यह स्पष्ट कर दिया था कि 31 जुलाई को होने वाली बैठक में वह अपने पद से इस्तीफा देकर कार्यकारिणी भंग कर देंगे। बार कक्ष में बैठक शुरू होते ही सबसे पहले बार अध्यक्ष ने बैठक आयोजन का उद्देश्य बताया। उन्होंने घोषणा करते हुए स्पष्ट कर दिया कि वह अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के साथ ही बार की पूरी कार्यकारिणी को भंग कर रहे हैं। वह चाहते हैं कि आगामी 17 अगस्त तक नई कमेटी का चुनाव करा लिया जाए। बार अध्यक्ष के इस प्रस्ताव का पूरे सदन ने समर्थन किया साथ ही यह भी तय कर दिया कि बार कार्यकाल पूरा होने की तिथि 17 अगस्त तक वर्तमान पूरी कार्यकारिणी कार्यवाहक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें