फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: समर्थ पोर्टल के माध्यम से भरे जाएंगे परीक्षा फार्म

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय कैंप कार्यालय में बृहस्पतिवार को स्नातक, परास्नातक की सेमेस्टर परीक्षा की तैयारियों को लेकर परीक्षा समिति के पदाधिकारियों ने सात घंटे मंथन किया। इसमें समर्थ पोर्टल के माध्यम से परीक्षा फार्म भरे जाने का निर्णय लिया गया। परीक्षा समिति के अनुसार परीक्षा फार्म भरने के लिए समर्थ पोर्टल पर विस्तृत संरचना तैयार की जाएगी। इससे विद्यार्थियों को परीक्षा फार्म भरने में कोई भी परेशानी न हो।
विज्ञापन

गुरु जंभेश्वर विवि कैंपस व संबद्ध कॉलेजों में सत्र 2025-2026 में करीब 1.25 लाख छात्र-छात्राओं का एडमिशन हुआ है। बृहस्पतिवार को स्नातक व परास्नातक की सेमेस्टर की परीक्षा को लेकर परीक्षा समिति की बैठक हुई। परीक्षा समिति के पदाधिकारियों के अनुसार परीक्षा फार्म समर्थ पोर्टल के माध्यम से भरे जाने का निर्णय लिया गया। परीक्षा समिति के कोऑर्डिनेटर (समर्थ) प्रो. एसके जोशी ने बताया कि समर्थ पोर्टल परीक्षा फार्म भरने के लिए विस्तृत संरचना तैयार की जाएगी। इसमें परीक्षा फार्म भरने समेत अन्य के लिंक मौजूद रहेंगे। इससे छात्र-छात्राएं परीक्षा फार्म आसानी से भर सकेंगे।
00
पीएचडी में प्रवेश के लिए जल्द शुरू होंगे इंटरव्यू, करीब 250 विद्यार्थी शामिल हैं नेट और जेआरएफ के
मुरादाबाद। गुरु जंभेश्वर विवि से संबद्ध कॉलेज में पीएचडी की प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। 26 विषयों में 587 सीटों पर पीएचडी में प्रवेश होना है। पीएचडी में प्रवेश के लिए परीक्षा करा दी गई है। विवि ने परीक्षा परिणाम भी घोषित कर दिया है। पीएचडी में प्रवेश के लिए इंटरव्यू होना बाकी है। इसको लेकर विवि में मंथन चल रहा है। विवि कुलपति प्रो. सचिन माहेश्वरी ने बताया कि पीएचडी में इंटरव्यू के लिए जल्द तारीख घोषित की जाएगी। पीएचडी में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों में करीब 250 छात्र-छात्राएं नेट और जेआरएफ की परीक्षा पास हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

00
जनरल कैटेगरी के लिए 50 प्रतिशत और आरक्षण युक्त कैटेगरी के लिए 45 प्रतिशत स्कोर अनिवार्य
- पीएचडी सत्र 2025-2026 में प्रवेश के लिए आरईटी परीक्षा आयोजित की गई थी। 200 अंक की परीक्षा हुई थी। इसमें जनरल कैटेगरी के छात्र-छात्राओं को 50 प्रतिशत और आरक्षण युक्त विद्यार्थियों को 45 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य था। जिन छात्र-छात्राओं ने आरईटी परीक्षा में क्वालीफाइंग अंक हासिल किया है। उन्हें पीएचडी में सीट उपलब्धता के आधार पर इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
00
-सेमेस्टर की परीक्षा कराने के लिए तैयारियां चल रही हैं। जल्द ही परीक्षा फार्म भरने की तारीख घोषित की जाएगी।- प्रो. सचिन माहेश्वरी, कुलपति, गुरु जंभेश्वर विवि
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें