फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ट्रैफिक नियमों का सभी को पालन करना चाहिए

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

पुलिस और परिवहन विभाग ट्रैफिक नियमों का पालन कराना चाहते हैं। प्रत्येक व्यक्ति का जीवन अमूल्य है। इस कारण सभी को जीवन सुरक्षा के लिए ट्रैफिक नियमों का पालन करना जरूरी है। ये बातें शहर विधायक रितेश गुप्ता ने कहीं। इस मौके पर विधायक ने प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
वे संभागीय परिवहन कार्यालय में द्वितीय सड़क सुरक्षा पखवाड़ा का उद्घाटन करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार सरकार और पुलिस एवं यातायात विभाग के कर्मचारी सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए प्रयासरत हैं, उसी प्रकार सभी को अमूल्य जीवन के प्रति जागरूक होते हुए यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति का जीवन उसके परिवार के लिए कीमती है। इस दौरान विधायक ने मौजूद लोगों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई। इस दौरान पोस्टर लगे प्रचार वाहन एवं ऑटो रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर संभागीय परिवहन अधिकारी राकेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि अब परिवहन विभाग की सेवाएं ऑनलाइन हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग के अधिकारियों को सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों का कड़ाई से पालन करना होगा। अधिकांश सड़क दुर्घटनाएं मानवीय भूल के चलते होती हैं। आरटीओ प्रवर्तन प्रणव झा ने कहा कि सिर्फ चालान की कार्रवाई किए जाने से ही सड़क दुर्घटनाएं कम नहीं होती हैं। इसके लिए लोगों को सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों के प्रति जागरूक करना आवश्यक है। इस दौरान एआरटीओ प्रवर्तन आनंद निर्मल, हरिओम संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक), सीओ डॉ. गणेश गुप्ता, राज्य परिवहन निगम के सेवा प्रबंधक सुरेंद्र कुमार, कपिल रस्तोगी, अभिनव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें