फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: एक ही दिन बैक और मुख्य परीक्षा होने की वजह से छूट गया इम्तिहान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

एमजेपी रुहलेखंड विश्वविद्यालय की विषम सेमेस्टर की परीक्षा शुक्रवार को अव्यवस्थाओं के बीच शुरू हुई। विश्वविद्यालय ने एक ही दिन बैक और मुख्य परीक्षा निर्धारित कर दी। इसकी वजह से एक छात्र की सुधार परीक्षा ही छूट गई। परीक्षा प्रभारी का कहना है कि अब छात्र को स्नातक की डिग्री लेने में एक वर्ष का इंतजार करना पड़ेगा।
विश्वविद्यालय की परीक्षाएं शुक्रवार से तीन पालियों में शुरू हुई हैं। केजीके कॉलेज के बीएससी के पांचवें सेमेस्टर के छात्र सजल ने बताया कि शुक्रवार को पहली पाली में प्रथम सेमेस्टर का बैक पेपर था और तीसरी पाली में भौतिक विज्ञान का पेपर था। उसने जब प्रवेश पत्र डाउनलोड करने का प्रयास किया तो मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र डाउनलोड हो गया, लेकिन बैक का प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं हुआ था। बृहस्पतिवार को विश्वविद्यालय का पोर्टल चल नहीं पा रहा था। शुक्रवार को तीसरी पाली में भौतिक विज्ञान का पेपर दिया और इसके बाद जब प्रवेश पत्र डाउनलोड किया, तब उसे पता चला कि सुबह की पाली का बैक पेपर छूट गया है। परीक्षा करवाने के लिए अब वह कॉलेज प्रशासन और विश्वविद्यालय प्रशासन को प्रार्थना पत्र लिखेगा। बीएससी तृतीय सेमेस्टर अभिनव सक्सेना ने बताया कि शुक्रवार को उसकी भौतिक विज्ञान की परीक्षा थी। दिन में प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं हो पा रहा था। इसलिए रात में प्रवेश पत्र डाउनलोड किया। शुक्रवार को पेपर अच्छा हुआ है। केजीके कॉलेज में सुबह की पाली में पंजीकृत 123 विद्यार्थियों में से 11 अनुपस्थित रहे और 112 ने परीक्षा दी। दोपहर की पाली में पंजीकृत 135 विद्यार्थियों में से चार विद्यार्थी परीक्षा देने नहीं आए, जबकि 131 उपस्थित रहे। शाम की पाली में 170 विद्यार्थी पंजीकृत थे। तीन अनुपस्थित रहे और 167 ने परीक्षा दी।
विज्ञापन


तलाशी के दौरान ही मिल गई नकल की पर्ची
हिंदू कॉलेज में दोपहर की पाली में 1264 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इसमें से सिर्फ 17 अनुपस्थित रहे। परीक्षा के लिए प्रवेश की अनुमति मिलते ही गेट पर विद्यार्थियों की भीड़ एकत्रित हो गई। कॉलेज के अंदर के गेट पर सभी की तलाश लेने के बाद अंदर भेजा जा रहा था। इसी बीच एक छात्रा जल्दबाजी में निकलने की कोशिश करने लगी। गेट पर तलाशी ले रहीं शिक्षिका डॉ. अनुपमा मिश्रा ने उसे रोका और तलाश शुरू की तो उसके पास से हाथ से लिखी हुईं दो पर्चियां मिलीं। गहना से जांच करने पर दूसरी छात्रा के पास भी पर्ची मिली। इसके बाद छात्राओं को डांट लगाई। परीक्षा प्रभारी डॉ. जेके पाठक का कहना है कि परीक्षा नकल विहीन संपन्न हुई है।
विज्ञापन


- एक ही विषय के मुख्य पेपर और बैक पेपर एक दिन नहीं होने चाहिए। अब विश्वविद्यालय ने प्लान किया है तो विद्यार्थियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतनी पड़ेगी। छात्र का छूटा हुआ पेपर अब अगले वर्ष विषम सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान ही होगा। इसकी वजह से अब उसे डिग्री मिलने में देरी हो जाएगी, क्योंकि छात्र जब तक यह पेपर पास नहीं करेगा तब तक डिग्री नहीं मिलेगी।
प्रो. एके सिंह, परीक्षा प्रभारी, केजीके कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें