फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के राज में माननीय तक की हो रही पिटाई : अजय रायअ

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि भाजपा के राज में कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो चुकी है। हालात ऐसे हो गए कि पुलिस के सामने ही लखीमपुर खीरी में एक भाजपा विधायक को थप्पड़ मार दिए जाते है तो आम आदमी कैसे सुरक्षित रह सकेगा। प्रदेशाध्यक्ष बृहस्पतिवार को कुंदरकी में संविधान बचाओ संकल्प सम्मेलन में बोल रहे थे। कुंदरकी नगर में डींगरपुर रोड पर एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित सम्मेलन में प्रदेशाध्यक्ष अजय राय ने कहा कि बहराइच में दुर्गा विसर्जन यात्रा में सरकार ने इंतजाम नहीं किए, जिसकी वजह से हिंसा हुई है। अब सरकार अपना फेल्योर छिपाने के लिए फर्जी एनकाउंटर करा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी जमीन से लेकर संसद तक सरकार की गलत नीतियों का विरोध करते हैं, जिसके चलते मोदी-शाह के सपने में भी राहुल गांधी ही आते हैं। प्रदेशाध्यक्ष बोले कि मैंने बनारस में लोकसभा चुनाव में मोदी को छह राउंड में हराया। इसके बाद छल से पीएम बनारस का चुनाव जीते हैं। उन्होंने दावा किया कि उपचुनाव में यूपी की सभी सीटें अपने सहयोगी दलों के साथ जीतेंगे और यह भाजपा की विदाई का चुनाव होगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने कहा कि भाजपा ने हमेशा से बांटने की राजनीति करती रही हैं जबकि राहुल गांधी ने अपनी दादी इंदिरा गांधी और पिता राजीव गांधी के नक्शे कदम पर चलकर 10700 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर देश जोड़ने और संविधान बचाने का काम किया है। सहारनपुर सांसद इमरान मसूद ने कहा कि हमारे लिए संविधान बचाना जरूरी है, नहीं तो रूस और चीन की तरह से भाजपा भी देश में राजशाही कायम करना चाहती है।
सम्मेलन में राष्ट्रीय सचिव विदित चौधरी और प्रदीप नरवाल, कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा, अमरोहा के पूर्व सांसद कुंवर दानिश अली, मुरादाबाद के पूर्व विधायक हाजी इकराम कुरैशी ने भी विचार रखे। सम्मेलन में प्रदेश उपाध्यक्ष रिजवान कुरैशी, महासचिव ओमवीर यादव, प्रदेश सचिव रेहान पाशा, मिथुन त्यागी और सुखराज सिंह, संजय कपूर, जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद, देशराज शर्मा, चौधरी अहसान खां, शौकत अली, दरख्शां बेगम, नासिर सलमानी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें