फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ लाख लेकर भी नहीं कराया प्लाट का बैनामा, अब दे रहा झूठे केस में फंसाने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी थानाक्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने आठ लाख चालीस हजार रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि उसने आरोपी से अपनी रकम वापस मांगी तो वह उसे एससी-एसटी एक्ट के झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन

कुंदरकी के मोहल्ला सादात पश्चिमी निवासी हरपाल सिंह ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया। इसमें उसने बताया कि उसने करीब 10 माह पहले थानाक्षेत्र के गांव निवासी अनुसूचित जाति के दो लोगों से संभल में एक प्लाट का सौदा किया था। इसके लिए उन्होंने छह लाख रुपये बैंक खाते से और दो लाख 40 हजार रुपये नकद दिए थे। आरोपियों ने जमानती के तौर पर पंजाब नेशनल बैंक की कुंदरकी शाखा का एक चेक उसे दिया था। रकम लेने के बाद आरोपी गायब हो गए। आरोप है कि आरोपी रकम वापस मांगने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रहा है। एसएसपी बबलू कुमार ने कुंदरकी थाना प्रभारी को मामले की जांच कर उचित कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें