फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: 11 महीने बाद भी कांठ रोड का निर्माण अधूरा, गड्ढों से गुजर रहे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। शहर की सबसे व्यस्त सड़कों में से एक कांठ रोड पर धूल का गुबार उड़ना और लंबा जाम लगना आम बात हो गई है। सीवर लाइन बिछाने के नाम पर नवंबर-2023 में खोदी गई सड़क को सालभर बीतने के बावजूद नहीं बनाया जा सका है। इससे सड़क पर राहगीरों और स्थानीय लोगों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

दीपावली पर्व के दौरान अधिकारी एक्शन में आए थे और पीएसी तिराहे से लेकर विवेकानंद अस्पताल तक की सड़क का निर्माण कराया था। इससे स्थानीय लोगों को उम्मीद जगी कि सालभर से उड़ रहे धूल के गुबार और मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढों से अब छुटकारा मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। लोग अब भी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। विवेकानंद अस्पताल से लेकर शेरुआ चौराहे तक की सड़क अभी भी उसी हालत में है। सड़क का एक हिस्सा पूरी तरह से जर्जर है। जबकि, एक लेन पर ही वाहनों का आवागमन हो रहा है और उसपर भी गड्ढे हैं। इन्हीं गड्ढों के बीच प्रतिदिन हजारों लोग गुजरते हैं, इससे हादसे का खतरा भी बना रहता है।
स्थानीय लोगों का दर्द
- सड़क पर उड़ रही धूल बच्चों और बुजुर्गों के लिए खतरनाक है। ठेलागाड़ी लगाकर कारोबार करने वाले छोटे दुकानदारों का व्यापार भी ठप है। कॉलोनी में सैकड़ों परिवार रहते हैं, सबको इसी जर्जर रास्ते से आवागमन करना पड़ता है। - तरुण मारवाह
विज्ञापन

- साल भर से सड़क की हालत ऐसी ही है। पूरे दिन जाम लगा रहता है। इसमें एंबुलेंस और स्कूली बस भी फंसती है। कई बार बाइक और साइकिल सवार गड्ढे व रेत के कारण फिसलकर गिर भी जाते हैं और चोट खा जाते हैं। शहर की मुख्य सड़क की यह हालत है तो और क्या ही कहा जाए। - रिंपी खन्ना
- सड़क पर पूरे दिन धूल उड़ती है। मार्ग पर कई स्कूल भी हैं। बच्चे साइकिल से ही आया जाया करते हैं और गिरते रहते हैं। घर से तैयार होकर निकलने पर भी धूल के कारण बुरा हाल हो जाता है। समस्या का समाधान होना चाहिए। - क्षतिज आहुजा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें