फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ईओडब्ल्यू ने 78 करोड़ की धोखाधड़ी के तीन आरोपी पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। ईओडब्ल्यू लखनऊ की टीम ने बृहस्पतिवार को 78 करोड़ की धोखाधड़ी में दस साल से फरार तीन आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो मुरादाबाद और एक रामपुर का रहने वाला है।
विज्ञापन

आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन(ईओडब्ल्यू) लखनऊ की टीम ने बृहस्पतिवार को मुगलपुरा मोहल्ला वरबलान गली नंबर-5 जामा मस्जिद पार्क के पास रहने वाले फुरकान अहमद को कटघर, मूंढापांडे थाना क्षेत्र से करनपुर चौकी के गांव मातीपुर उर्फ मैनी निवासी फिरासत अली और भोजपुर थाना क्षेत्र से रामपुर के टांडा थाना क्षेत्र के मोहल्ला नवाबपुरा निवासी इब्राहिम सैफी को गिरफ्तार किया है। तीनोंं के खिलाफ गलशहीद थाने में 2016 में मुकदमा अपराध संख्या 64/16 दर्ज है। मामले की जांच शासन ने ईओडब्ल्यू को सौंपी थी।
ईओडब्ल्यू के अनुसार, आरोपियों ने चिटफंड कंपनी ग्रीन रे इंटरनेशनल कंपनी’ खोली थी। निदेशकों और एजेंटों ने लोगों को धन दोगुना करने का लालच देकर कंपनी में करोड़ों का निवेश कराया। विश्वास में लेने के लिए आरोपियों ने कुछ ग्राहकों के पैसे समय पर लौटा दिए। इसके बाद कई बेरोजगार युवक भी कंपनी से जुड़ गए। बाद में आरोपियों ने निवेशकों से ली गई करीब 78 करोड़ रुपये की धनराशि हड़प ली और कंपनी बंद कर भाग गए। जांच में पाया गया कि इस ‘ग्रीन रे इंटरनेशनल ग्रुप ऑफ कंपनीज’ के खिलाफ पश्चिम बंगाल और ओडिशा में विभिन्न जिलों के अलग-अलग थानों में रिपोर्ट दर्ज है। इसकी जांच सीबीआई भी कर रही है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि ईओडब्ल्यू की जांच के दौरान ही आरोपी फुरकान अहमद, फिरासत अली और इब्राहिम सैफी का नाम प्रकाश में आया था। ईओडब्ल्यू लखनऊ की टीम ने तीनों आरोपियों को जिले के अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है। टीम तीनों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें