मंगलवार को झकड़ी अड्डे से सुखदेवी इंटर कॉलेज तक स्वामी प्रसाद मौर्य के पुतले की विरोध में प्रतीकात्मक अर्थी निकालकर चिता जलाई। कहा कि पूर्व स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा आए दिन सनातन धर्म के खिलाफ अमर्यादित बयान देकर अपनी ओछी मानसिकता का प्रदर्शन किया जा रहा है। यह व्यक्ति हिंदू धर्म के नाम पर कलंक है। संगठन से शगुन श्रीवास्तव ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य ने दिवाली के दिन मां लक्ष्मी पर विवादित बयान देकर सनातन धर्म की भावना का मजाक उड़ाया है।
जिसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राहुल हिंदुस्तानी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ कार्रवाई कराई जाए। यहां अंकुर प्रजापति, गोलू प्रजापति, शगुन श्रीवास्तव, अभिषेक ठाकुर, निशांत चौहान, वरुण अग्रवाल, आकाश शर्मा, युवराज, गौरी, नंदू सूरज, दयानंद आदि मौजूद रहे।