फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arif Murder: बेटे की हत्या का बदला लेने को दो साल से इंतजार, तमंचों से दागी गोलियां..लोगों के सामने मार डाला

Tue, 14 Nov 2023 12:55 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

 बिलासपुर निवासी कैंटर चालक आरिफ अंसारी की दिनदहाड़े गोलियां बरसा कर हत्या कर दी गई। आरिफ गांव भैंसिया निवासी फरजंद अली के बेटे शाजिम की हत्या में आरोपी था। वह इन दिनों जमानत पर जेल से बाहर आया था। 
विज्ञापन
बिलासपुर में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भैंसिया ज्वालापुर में सोमवार को हुई कैंटर चालक आरिफ की हत्या बदला लेने के लिए की गई। हत्या का आरोप ग्राम भैंसिया ज्वालापुर निवासी फरजंद और उनके बेटे राजिम पर है। कैंटर चालक आरिफ ग्राम भैंसिया ज्वालापुर निवासी साजिम की हत्या के आरोप में दो साल पहले जेल गया था। इस समय वह जमानत पर बाहर था। दो साल से साजिम के पिता और भाई बदला लेने के इंतजार में थे।

विज्ञापन

किसी ने बचाने की हिम्मत नहीं दिखाई

जिस समय हत्या हुई उस समय वहां तमाम लोग थे, लेकिन किसी ने बचाने की हिम्मत नहीं दिखाई। पुलिस के अनुसार 19 दिसंबर 2021 को ग्राम ज्वालापुर भैंसिया निवासी साजिम पुत्र फरजंद की हत्या की गई थी। फरजंद पुत्र मोहम्मद अली खां ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा था कि उनका पुत्र साजिम (30) कार चलाने का काम करता था। वह 19 दिसंबर की शाम कार से रामपुर से अपने घर लौट रहा था। ग्राम ज्वालापुर के समीप बाइक सवार कुछ लोगों ने उनके पुत्र की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी।

आरिफ जमानत पर छूट कर घर आया था

फरजंद ने पांच लोगों को नामजद करते हुए वह तीन अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।  पुलिस द्वारा की गई जांच के दौरान नामजद सभी आरोपी पुलिस की विवेचना में झूठे पाए गए थे। पुलिस के अनुसार विवेचना के दौरान ग्राम सकटुआ निवासी आरिफ अंसारी पुत्र फिदा हुसैन समेत अन्य पांच लोग प्रकाश में आए थे। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार अदालत में पेश किया था और न्यायालय ने उन्हें जेल भेज दिया था। इसके बाद आरिफ 21 मार्च 2022 को जमानत पर छूट कर घर आ गया था और कैंटर चलाने का काम करने लगा था।

गोलियों से भून कर आरिफ की हत्या

लोगों का कहना है कि सोमवार की दोपहर ग्राम भैंसिया ज्वालापुर निवासी हाजी लियाकत के घर में दावत में शामिल होने के लिए आरिफ अंसारी और फरजंद का पुत्र भी गया हुआ था। जहां दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद फरजंद ने अपने पुत्र के साथ हाजी लियाकत के घर के सामने ही गोलियों से भून कर आरिफ की हत्या कर दी। सोमवार की दोपहर जब आरिफ अंसारी की गोलियों से भून कर हत्या की गई तो उसे समय तमाम लोग मौके पर मौजूद थे। दावत में आए लोग तमाशबीन भी बने रह रहे थे।

हत्यारोपी सभी के सामने आए

ग्रामीणों में चर्चा थी की हत्यारोपी सभी के सामने आए और सभी के सामने चले गए। मगर किसी ने भी बचाने का साहस नहीं किया। लोग पुलिस को सच्चाई बताने से बचते नजर आए। पुलिसिया पूछताछ में लोग चुप्पी साधे रहे। मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।

गैंगस्टर का आरोपी था आरिफ

कोतवाली प्रभारी नवाब सिंह ने बताया कि ग्राम ज्वालापुर भैंसिया निवासी साजिम की हत्या में आरोपी आरिफ अंसारी समेत पांच लोगों के खिलाफ पुलिस ने 16 मार्च 2022 को गैंगस्टर की भी कार्रवाई की थी।

हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित

पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने ग्राम भैंसिया ज्वालापुर पहुंचकर आरिफ अंसारी की हत्या के मामले में जांच की। उन्होंने पुलिस क्षेत्राधिकार रवि खोखर को निर्देश दिए कि वह तुरंत ही घटना को अंजाम देने वाले लोगों को गिरफ्तार करें। एसपी ने कोतवाली प्रभारी नवाब सिंह, ईसानगर चौकी प्रभारी राजीव कुमार त्रिपाठी, कोतवाली के दरोगा रामवीर सिंह के नेतृत्व में तीन टीमें हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने के लिए गठित कीं। तीनों टीमें हत्या आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए सोमवार की रातभर संदिग्ध स्थानों पर दबिश देती रहीं।

एक हत्यारोपी के नजदीक पहुंची पुलिस

आरिफ की हत्या में आरोपी पिता-पुत्र की तलाश में पुलिस छापा मार रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस की टीमें एक हत्यारोपी की गिरफ्तारी के नजदीक पहुंच चुकी है। जल्द ही पुलिस एक आरोपी को गिरफ्तार कर सकती है। हालांकि, देर रात तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।

पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

ग्राम सकटुआ निवासी कैंटर चालक आरिफ अंसारी (30) की दिनदहाड़े गोलियां बरसा कर हत्या कर दी गई। आरिफ गांव भैंसिया निवासी फरजंद अली के बेटे शाजिम की हत्या में आरोपी था। वह दो मार्च 2022 को जमानत पर जेल से बाहर आया था। पुलिस ने फरजंद अली और उसके दूसरे बेटे राजिम के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। मृतक के भाई नाजिम हुसैन का कहना है कि शाजिम की हत्या 18 दिसंबर 2021 में हुई थी।

फरजंद अली आरिफ से रंजिश मानने लगा

भाई आरिफ अंसारी को उस मामले में नामजद किया गया था। तभी से फरजंद अली आरिफ से रंजिश मानने लगा था।  सोमवार की दोपहर करीब 1:30 बजे आरिफ गांव भैंसिया निवासी हाजी लियाकत अली के घर 11वीं की नियाज की दावत खाने गया था। दावत में उसका एक युवक से विवाद हो गया। दावत में फरजंद अली और उसका बेटा राजिम भी मौजूद था। नाजिम हुसैन का कहना है कि बाद में लियाकत हुसैन के घर के सामने सकटुआ-भैंसिया ज्वालापुर रोड पर फरजंद अली उसके भाई आरिफ पर तमंचे से गोलियां बरसाने लगा।

विज्ञापन

सिर और कोख में गोली लगी

साथ मौजूद फरजंद के बेटे राजिम ने भी गोलियां चलाईं। सिर और कोख में गोली लगने से आरिफ की मौत हो गई। शाम को एसपी राजेश द्विवेदी भी गांव पहुंचे। उन्होंने सीओ रवि खोकर से मामले की जानकारी लेकर हत्यारोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। एसपी ने बताया कि आरिफ गैंगस्टर एक्ट में भी निरुद्ध था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें