फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाजवादी लैपटॉप खरीदने और बेचने में फंसे इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स

Mon, 26 Dec 2016 02:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
Underage High School pass out Student Won't get Government's Laptop
विज्ञापन
बीटेक जैसी प्रतिष्ठित ट्रेड में एडमिशन लेने वाले ज्यादातर स्टूडेंट्स इंजीनियर बनने का ख्वाब देखते हैं। लेकिन मौजूद समय में कुछ ऐसे भी स्टूडेंट्स हैं जो केवल डिग्री के लिए बीटेक कर रहे है। पढ़ाई की बजाय दूसरे जोड़तोड़ में लगे हैं।  इन स्टूडेंट्स की वजह से पूरी ट्रेड बदमनाम हो रही है।
विज्ञापन


एक ऐसा ही मामला रविवार को सामने आया है, जिसमें दो बीटेक के स्टूडेंट्स समाजवादी लैपटॉप खरीदने बेचने में फंस गए हैं। समाजवादी लैपटॉप बेचने के नाम पर बीटेक के एक छात्र से 12 हजार रुपये ठग लिए गए। आरोपी ठग ने खुद को भी बीटेक का छात्र बताकर ठगी की। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराने के लिए सिविल लाइंस थाने में तहरीर दे दी है।

रामपुर जिले के अजीम नगर थानाक्षेत्र के बजा वाला निवासी युवक दिल्ली रोड स्थित एक यूनिवर्सिटी में बीटेक थर्ड ईयर का छात्र है। छात्र रुद्रपुर की एक निजी कंपनी में नौकरी भी करता है। 22 दिसंबर को छात्र रुद्रपुर से मुरादाबाद आ रहा था। बस में सफर के दौरान उसे  एक युवक मिल गया।
विज्ञापन


उसने बताया कि वह भी दिल्ली रोड स्थित यूनिवर्सिटी से बीटेक कर रहा है। उसने बताया कि उसके एक दोस्त के पास समाजवादी पाटी द्वारा बांटे गए दो लैपटॉप हैं, जिन्हें वो बेच रहा है। 
दोनों लैपटॉप का सौदा 12 हजार में तय हुआ। इस पर छात्र ने रकम आरोपी को दे दी।

23 दिसंबर को आरोपी ने छात्र को पीएसी के पास नवीन नगर नया गांव में बुला लिया। यहां उसने छात्र को चौराहे पर खड़ा कर दिया और रुपये लेकर अपने दोस्त के घर में चला गया। कुछ देर के बाद बाहर आया बोला कि अभी दोस्त के पिता घर में ही हैं, जैसे ही वे बाहर जाएंगे। तुम्हें कॉल कर बुला लूंगा।

छात्र बाहर ही खड़ा रहा। इसके बाद ठग ने न कॉल की और न ही खुद आया। पीड़ित ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर डीके शर्मा ने बताया कि छात्र ने शिकायत की है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें