फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: नोकझोंक के बीच गुरहट्टी से जीएमडी रोड तक हटाया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोर्ट और जीएमडी रोड पर नगर निगम ने सोमवार को अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया। सड़क किनारे बेचने के लिए रखे गए मिट्टी के घड़े और बर्तन निगम की टीम ने जब्त कर लिया। व्यापारियों द्वारा नाले के ऊपर किए गए निर्माण को भी टीम ने जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। अभियान के दौरान व्यापारियों से टीम की हल्की नोकझोंक भी हुई। 22900 रुपये जुर्माना भी वसूल किया गया।
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार और प्रवर्तन प्रभारी अविनाश गौतम की अगुवाई में सोमवार नगर निगम की टीम गुरहट्टी चौराहे से जीएमडी रोड तक अतिक्रमण हटाने पहुंची। जहां टीम को फुटपाथ पर अलग छह स्थानों पर अतिक्रमण मिला। कुछ दुकानदारों ने नाले पर पूरी तरह अतिक्रमण कर लिया था। जिससे बरसात के समय जलभराव की स्थिति बन जाती है। टीम ने मौके पर ही स्थाई अतिक्रमण को ध्वस्त करते हुए नाली की सफाई की। इसके अलावा कुमार कुंज कॉलोनी में सड़क पर अवैध रूप से बनाया गया गेट भी नगर निगम ने ध्वस्त कर दिया। प्रवर्तन प्रभारी अविनाश गौतम ने बताया कि अतिक्रमणकर्ताओं से 22900 रुपये जुर्माना भी वसूला गया। साथ ही चेतावनी दी गई कि जिन व्यक्तियों ने सार्वजनिक साइड पटरी, नाले या नालियों पर अतिक्रमण किया है, वह स्वयं अपना अतिक्रमण हटाएं। अन्यथा नगर निगम उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करते हुए भारी जुर्माना और सामान जब्त करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें