मुरादाबाद। लेखपाल से मिलीभगत करके ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा कर लिया गया। मामला भोजपुर थानाक्षेत्र के रसूलपुर गांव का है। मामला कमिश्नर तक पहुंचा तो उन्होंने डीएम को जांच करने के आदेश दिए हैं।
सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के कंजरी सराय निवासी हाजी आशिक ने कमिश्नर को शिकायत पत्र आरोप लगाया है कि ग्राम रसूलपुर नगला खेम में ग्राम समाज की जमीन पर लेखपाल कब्जा करा रहे हैं। ग्राम समाज की जमीन पर मकान बना लिया गया है। आरोपियों की 21 बीघा जमीन है। जबकि मौके पर 27 बीघा आराजी जोत रहे हैं। कमिश्नर संगीता सिंह ने बताया कि इस मामले में डीएम को जांच कराने के आदेश दिए गए हैं।