फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: अतिक्रमण से स्योहारा मार्ग पर लगा लंबा जाम, लोग रहे परेशान

Sat, 10 Jan 2026 02:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। नगर में शुक्रवार को अतिक्रमण से लंबा जाम लग गया। जाम में फंसने से दिल्ली और हरिद्वार जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी हुई। नगर में स्योहारा मार्ग पर अतिक्रमण दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है, लेकिन पुलिस प्रशासन इसे नजरअंदाज कर रहा है।
विज्ञापन

नगर में बाबू रामपाल द्वार के पास अवैध रूप से निजी बस स्टैंड संचालित किये जा रहे हैं। इससे वहां पर सड़क के दोनों तरफ बड़ी संख्या में निजी बसें खड़ी रहती हैं। वहीं पर बसों की पार्किंग भी होती रहती है। इस कारण सड़क पर ट्रैफिक बाधित रहता है और वहां पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। इसके अलावा कमालपुरी चौराहा, कदीर तिराहा, तिकोनिया पर भी अवैध बस, ई रिक्शा, टेंपो और डीसीएम का संचालन किया जाता है। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी स्थानीय पुलिस प्रशासन के कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। पुलिस प्रशासन की लापरवाही के चलते पूरे दिन नगर में तिकोनिया से जसपुर मोड तक करीब चार किमी तक लंबा जाम लगने से सैकड़ों वाहन और यात्री जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन

फोटो 9 ठाकुरद्वारा नगर में स्योहारा मार्ग पर अतिक्रमण से लगा लंबा जाम
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें