फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण अभियान में 16 जगह चला जेसीबी, 53 हजार जुर्माना वसूला

Fri, 22 Dec 2017 11:59 PM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जेसीबी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर निगम की अतिक्रमण हटाओ टीम ने शुक्रवार को प्रभात मार्केट से पुराना रामपुर रोड पुरानी चुंगी तक अतिक्रमण हटाया। इस दौरान 16 जगहों से जेसीबी से अतिक्रमण हटाया गया। वहीं बैंकों और लोेगों से सड़क किनारे अतिक्रमण किए जाने पर 53 हजार रुपये जुर्माने के तौर पर वसूला।
विज्ञापन


निगम की टीम करीब दस बजे अतिक्रमण हटाने के अभियान में जुट गई। जहां-जहां भी लोगों ने सड़क और साइड पटरी पर अतिक्रमण किया था वहां जेसीबी से अतिक्रमण हटाया। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी/अतिक्रमण प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि अतिक्रमण अभियान में 4 स्थाई अवैध स्लैब, रैंप तोड़े गए।

12 अस्थाई अवैध फड़ और बोर्ड हटाए गए। वहीं जिन संस्थाओं और लोगों ने सड़क और साइड पटरी पर अवैध रूप से जनरेटर व बोर्ड लगाए थे उन पर जुर्माना लगाया। दो बैंकों और बृजेश सैनी, प्रमोद कुमार गुप्ता, मंजुल अग्रवाल, सगीर अहमद ने अतिक्रमण कर अवैध रूप से जनरेट और बोर्ड लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हें तीनों के अंदर अतिक्रमण हटाने की चेतावनी देते हुए शमन शुल्क के रूप में 53 हजार रुपये राजस्व वसूली की गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें