फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कर्मचारी नेता के बेटे ने शौचालय पर किया कब्जा, दर्ज हुआ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। नगर निगम की ओर से शहरवासियों की सुविधा के लिए बनाए गए सार्वजनिक शौचालय पर सफाई कर्मचारी नेता के बेटे ने ही कब्जा जमा लिया। शौचालय के अंदर ऑटो, स्पीकर, बिस्तर और चूल्हा, बर्तन तक मौजूद था। नगर आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान यह स्थिति देखी तो अधिकारियों को खूब फटकार लगाई और कब्जा करने वालों पर मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन


नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने सोमवार को भोर में कई स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान वह रामपुर रोड पर स्थित हनुमान मूर्ति तिराहे पर भी पहुंचे। यहां एक सार्वजनिक शौचालय की पड़ताल करने के लिए रुके तो शौचालय में अंदर से ताला लगा मिला। ताले को खुलवाया गया तो अंदर का नजारा देख वह दंग रह गए। शौचालय के अंदर ऑटो और बाइक को पार्क किया गया था। साथ ही अंदर बिस्तर, स्पीकर, बर्तन और चूल्हे तक मौजूद थे। अंदर ही दो लोग सोते हुए भी मिले। जांच में मालूम चला कि ऑटो रिक्शा और बाइक तथाकथित सफाई कर्मचारी नेता लल्ला बाबू द्रविड के बेटे की है। यह देख नगर आयुक्त का पारा चढ़ गया, उन्होंने अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए कब्जाधारकों पर मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए। सफाई नायक विजयपाल ने नगर आयुक्त के निर्देश पर कटघर थाने में मुकदमा दर्ज कराया।

- शासन के निर्देश पर हुई कार्रवाई, ऑटो-बाइक हुई सीज
शासन से हर दिन किसी एक जिले की सफाई व्यवस्था को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से देखा जाता है। सोमवार को इसी क्रम में मुरादाबाद का नंबर था। शासन की ओर से डीसीसीसी के निदेशक और नगर विकास विभाग के सचिव अनुज झा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शौचालय की सफाई का जायजा ले रहे थे। इसमें नगर आयुक्त भी मौजूद थे और शौचालयों का निरीक्षण कर रहे थे। विवेकानंद हॉस्पिटल के पास स्थित शौचालय की सफाई व्यवस्था पर निदेशक ने खुशी जाहिर की। वहीं, इसी क्रम में जब रामपुर रोड पर शौचालय पर कब्जा पाया गया तो निदेशक ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने इस मामले में नगर आयुक्त को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए शौचालय के अंदर खड़ी बाइक और ऑटो के साथ ही अंदर सोने वाले दोनों व्यक्तियों को कटघर थाने में भेज दिया गया।
विज्ञापन

शौचालय पर कब्जा करने वाले व्यक्तियों पर मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। सफाई नायकों को निर्देशित किया गया है कि ऐसी घटना दोबारा कहीं मिली तो विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। - दिव्यांशु पटेल, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें