फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: जोन सिस्टम के खिलाफ निकले ई रिक्शा चालक

Tue, 04 Feb 2025 02:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। शहर में जोन सिस्टम लागू होने के विरोध में ई रिक्शा चालक विरोध में उतर आए। उन्होंने आंबेडकर पार्क के पास ई रिक्शा खड़े कर दिए। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने ई रिक्शा चालकों से बात की। उन्हें आश्वासन दिया गया कि उनका उत्पीड़न नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

शहर में ई रिक्शा संचालन के लिए पांच जोन बनाए गए हैं। सभी ई रिक्शा के लिए अलग अलग जोन बनाए गए हैं। इसके बाद से यातायात पुलिस दूसरे जोन में ई रिक्शा चलाने पर चालान कर रही है। सोमवार को जीविका बचाओ आंदोलन समिति के तत्वावधान में ई रिक्शा चालक आंबेडकर पार्क में जुट गए। उन्होंने यहां पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
उन्होंने हड़ताल किए जाने का एलान कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता और अन्य अधिकारी आ गए और उन्होंने ई रिक्शा चालकों से बात की। इसके बाद ई रिक्शा चालक कलक्ट्रेट पहुंचे और उन्होंने यहां प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन देकर जोन सिस्टम खत्म कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें