फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बार और बेंच के बीच तालमेल पर दिया जोर

Sat, 13 Dec 2025 02:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। जिला जज सैयद मौज बिन आसिम के ठाकुरद्वारा पहुंचने पर अधिवक्ताओं ने उनका फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

जिला जज बृहस्पतिवार को सिविल जज जूनियर डिवीजन कोर्ट का निरीक्षण करने के लिए आए थे। उन्होंने पहले कोर्ट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके बाद जिला जज ठाकुरद्वारा बार एसोसिएशन के निमंत्रण पर अधिवक्ता हाल में पहुंचे। वहां पर उनका बार एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह और महासचिव मनोज कुमार पाल के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने उनका फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर जिला जज ने अधिवक्ताओं से बार और बेंच के बीच बेहतर तालमेल होने पर जोर दिया।
विज्ञापन

जनता को सस्ता एवं सुलभ न्याय दिलाने में भी अधिवक्ताओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। इसमें योगदान करने का आह्वान किया।
इस दौरान के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, अशोक कुमार गहलौत, दिगपाल सिंह, मुशाहिद हुसैन, नदीम अहमद, आकिब चौधरी, पुष्पराज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें