बिलारी। नगर में नई सड़क के निकट स्थित प्रजापति धर्मशाला में बुधवार सुबह प्रजापति समाज का नगर सम्मेलन आयोजित हुआ। जिसमें प्रजापति समाज में शिक्षा के प्रचार प्रसार पर जोर दिया।
राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के तत्वावधान में आयोजित सम्मेलन में वक्ताओं ने कहा कि प्रजापति समाज को अपने हितों की रक्षा के लिए आपस में संगठित रहने की जरूरत है। समाज में शिक्षा के प्रचार प्रसार और सामाजिक कुरीतियां दूर करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाए। वक्ताओं ने कहा कि प्रजापति समाज के गरीब परिवारों की बालिकाओं को शिक्षित बनाने में पूरी मदद की जाए। समाज की विभिन्न क्षेत्र के प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए उनका उत्साहवर्धन किया जाए। सम्मेलन की अध्यक्षता डा. प्रदीप कुमार प्रजापति और संचालन प्रजापति समाज के बिलारी विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अमित कुमार प्रजापति ने किया। सम्मेलन में मंचासीन नगरपालिका सभासद ब्रजरतन प्रजापति, सभासद प्रवेश प्रजापति, पूर्व सभासद गंगासरन प्रजापति, डा. जितेंद्र दक्ष प्रजापति, राजेश प्रजापति आदि रहे। सम्मेलन की शुरूआत में भगवान दक्ष प्रजापति के चित्र पर प्रजापति समाज के पदाधिकारियों ने पुष्प अर्पित किए। सम्मेलन आयोजन में अमित प्रजापति, विशाल प्रजापति, राहुल प्रजापति, अंकुर प्रजापति, ललित प्रजापति, रजनीश प्रजापति, हरीश प्रजापति, दीपक प्रजापति आदि का सहयोग रहा।