भोजपुर। क्षेत्र के ग्राम पीपलसाना में अब अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस व्यवस्था को और मजबूत कर दिया गया है। यहां नई चाैकी खोली गई है। जिसका शुभारंभ छात्राओं ने कयिा। बुधवार दोपहर 3:50 बजे एसएसपी सतपाल अंतिल पीपलसाना पहुंचे। यहां नव निर्मित चौकी के शुभारंभ उन्होंने कहा कि पुलिस चौकी का उद्घाटन बेटियों के हाथों से कराने का उद्देश्य यही है कि समाज को यह संदेश दिया जा सके कि महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। एसएसपी ने उपस्थित छात्राओं और महिलाओं को साइबर क्राइम, सड़क सुरक्षा, महिला हेल्पलाइन नंबरों और नागरिक अधिकारों की जानकारी दी। एसएसपी ने चौकी परिसर में एक छायादार पौधा लगाकर हरित भोजपुर अभियान की शुरुआत की और सभी से पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की। कार्यक्रम में एसपी देहात मुरादाबाद, सीओ ठाकुरद्वारा, भोजपुर प्रभारी निरीक्षक माैजूद रहे।