ठाकुरद्वारा। उत्तराखंड की महिला से झांसा देकर पर पर्स छीनने के मामले में पुलिस ने दूसरे दिन भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
उत्तराखंड के जयपुर निवासी आदेश देवी मंगलवार को ठाकुरद्वारा के गांव में रामूवाला गनेश में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आई थी। वह दोपहर एक बजे रिश्तेदार के इंतजार में कमालपुरी चौराहे पर खड़ी हुई थी।
तभी एक बदमाश वहां पर आया उसने महिला से जान पहचान कर उसे नजदीकी बढ़ाई फिर उसे जेवर उतरने को कहा महिला का कहना है कि जैसे ही उसने अपने जेवर उतारे आरोपी उसके हाथ से छीन कर भाग गया पर्स में 3800 रुपये नकद भी थे।
पुलिस का कहना है कि महिला से लूट नहीं हुई बल्कि बदमाश ने उससे कोई उसके परिवार पर संकट बात कर उसके जेवर हड़प लिए थे। पुलिस का कहना है कि अभी घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा से बदमाश की तलाश की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद इस मामले में कोई कार्रवाई होगी। संवाद