बिलारी। क्षेत्र के सहसपुर गांव स्थित राजमहल में शुक्रवार शाम सहसपुर राज परिवार की ओर से मेले के उपलक्ष्य में आयोजित दशहरे परंपरागत वार्षिक समारोह में अतिथियों की भारी भीड़ उमड़ी। आयोजकों के साथ अतिथियों ने आपसी एकता और सौहार्द की मजबूती पर जोर दिया।
प्रदेश सरकार की पूर्व मंत्री सहसपुर राज परिवार की रानी रीना कुमारी की ओर से दशहरे मेले के उपलक्ष्य में समारोह का आयोजन किया गया। रानी रीना कुमारी के साथ प्रताप सिंह और दिग्विजय सिंह ने भी अतिथियों का स्वागत किया। रानी रीना कुमारी सभी अतिथियों के पास जाकर उनसे मिलीं और राजनीतिक रिश्तों की पुरानी यादें ताजा कीं। सहसपुर राज परिवार की वर्षो पुरानी परंपरा है कि दशहरा मेला के मौके पर राजमहल में अतिथियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया जाता है।
समारोह में अतिथि के तौर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद गुम्बर, राजेंद्र सिंह यादव, रामकुमार सिंह यादव, रामौतार सिंह यादव, प्रदीप शर्मा, संजू गुप्ता, कल्याण सिंह,डा.बीरबल गुडडू, शाकिर मलिक,सिद्धार्थ शेखर, जगत नारायण शर्मा, प्रेम कुमार यादव, कौशल ठाकुर, भूपेंद्र कुमार, साहू राजीव सहाय,हाजी अब्दुल हसन,ऋषिपाल सिंह मलिक, चौधरी अहसान खां, शौकत अली, मोहम्मद फारूक, हरपाल सिंह मुंडिया, ओमेंद्र सिंह एडवोकेट आदि पहुंचे। शाम को राजमहल के मुख्य गेट से रानी रीना कुमारी अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सहसपुर दशहरा मेला स्थल की ओर चलीं। उनके आगे बैंडबाजा कलाकार बैंड बजाते चल रहे थे। राजमहल से रावण पुतला दहन स्थल तक जाने के दौरान रास्ते में मिले सैकड़ों मेला दर्शकों का रानी रीना कुमारी ने अभिवादन किया।