फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: गोशालाओं के बेहतर संचालन पर दिया जोर

Fri, 27 Feb 2026 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। ब्लॉक बिलारी के ग्रामों में राजकीय गोशालाओं के बेहतर संचालन और क्रियान्वयन के लिए कमेटी का गठन किया गया। कमेटी की बैठक में बीडीओ ने सभी राजकीय गोशालाओं के बेहतर संचालन पर जोर दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर ब्लॉक कार्यालय सभागार में हुई बैठक में सबसे पहले कमेटी गठन की जानकारी दी गई।
इस दौरान बताया गया कि गोशाला संचालन संबंधी कमेटी में बीडीओ बिलारी अध्यक्ष, पशु चिकित्साधिकारी बिलारी और स्योंडारा उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। गोशाला संचालन संबंधी ग्राम पंचायत के प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी को कमेटी में सदस्य बनाया गया है उनके अलावा पशुधन प्रसार अधिकारी,वन विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी और राजस्व निरीक्षक बिलारी को भी कमेटी का नया सदस्य बनाया गया है।
बैठक में बीडीओ नरेशपाल सिंह ने कहा कि यदि किसी गांव में अभी भी छुट्टा गोवंशीय पशु घूम रहे हैं तब उन्हें हर हालत में संरक्षित किया जाए।
गोशालाओं में हरा चारा, दाना और भूसा की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। गोशाला में रहने वाले सभी पशुओं का पशु पालन विभाग की मदद से टीकाकरण कराया जाए। ग्राम समाज की खाली भूमि में नेपियर घास तैयार कराई जाए तथा गोशाला में दुधारु गायों की संख्या बढ़ाने का प्रयास किया जाए।
विज्ञापन

बीडीओ ने कहा कि संबंधित नामित अधिकारियों को समय-समय पर गोशालाओं का निरीक्षण किया जाना जरूरी है। बैठक में पशु चिकित्साधिकारी बिलारी डॉ. नीरज यादव और डॉ. सोनाक्षी चौधरी, एडीओ समाज कल्याण अनुराज सिंह , एडीओ पंचायत शकील अहमद, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी पुष्पेंद्र कुमार, पशुधन प्रसार अधिकारी मुनेंद्र सिंह आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें