कांठ। नगर के मोहल्ला चौकबाजार में बृहस्पतिवार को हुई विश्व हिंदू परिषद की बैठक पदाधिकारियों ने संगठन के द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि हिंदुत्व की रक्षा के लिए ही विश्व हिंदू परिषद का गठन हुआ है। इस अवसर पर संगठन का विस्तार करते हुए नगर निवासी वरिष्ठ समाज सेवी पवन कुमार भुइयार को विश्व हिंदू परिषद का नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष सचिन विश्नोई, जिला विधि प्रमुख एडवोकेट कुलदीप शर्मा, जिला गोरक्षा प्रमुख सौरभ तोमर, जिला उपाध्यक्ष पायल, कृष्णा यादव, हर्ष यादव, जीतू यादव, शनि यादव, राजेंद्र विश्नोई, मनीष तोमर, यश यादव, आशीष यादव, कार्तिक यादव आदि रहे।
कुरुक्षेत्र। छात्रावास के बैरिकेंड पर धरना देते विद्यार्थी। संवाद