फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कर्मचारी ने पत्नी को पीटकर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में रहने वाले बिजली कर्मी ने दहेज की खातिर पत्नी को पीटकर घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी ने पत्नी को घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर पति और उसके परिजनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

भोजपुर थानाक्षेत्र के मिलक सिडलऊ निवासी युवती की शादी बीस जून 2019 को सिविल लाइंस के हाईडिल कालोनी चंद्र नगर निवासी बिजली कर्मी के साथ हुई थी। युवती का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल में उसे तरह तरह से परेशान किया जा रहा है। दहेज में दस लाख रुपये की और अतिरिक्त मांग की जा रही है। आरोप है कि 21 जुलाई को पति और उसके परिजनों ने युवती के साथ मारपीट की।
आरोप है कि गला दबा कर मारने का प्रयास किया गया। पीड़िता ने इस मामले की शिकायत एसएसपी कार्यालय में की। जहां से युवती के प्रार्थना पत्र को मझोला थाने भेज दिया है। महिला थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायती पत्र आया है। जिसकी जांच की जा रही है। दोनों पक्षों को बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें