FIR against Ziaur Rahman Barq: सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क और पूर्व सांसद शफीकुर्रहमान बर्क के नाम से लगे बिजली के मीटर में गड़बड़ी पाई गई है। सांसद जियाउर्रहमान बर्क खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच में टीम को ज्यादा मिला लोड मिला है। साथ ही टीम को धमकाने का भी आरोप लगाया गया है। बिजली विभाग की एक टीम गुरुवार को बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों के साथ संभल में सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के आवास पर पहुंची।
टीम ने यहां बिजली के उपयोग में अनियमितताओं को चिह्नित किया है। टीम ने यहां मीटर रीडिंग, एसी, पंखे और अन्य बिजली उपकरणों के लोड की भी जांच की।उधर, सपा सांसद के पिता ममलुकुर्रहमान बर्क और दो बाउंसर वसीम व सलमान के खिलाफ बिजली अधिकारियों-कर्मचारियों को धमकी देने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।