दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर मुरादाबाद के पाकबड़ा थाने के सामने मंगलवार को दर्दनाक हादसा हुआ। हादसे में दंपती और उनकी दो मासूम बेटियों की मौत हो गई। रामपुर के काशीपुर निवासी परिवार को बोलेरो ने जोरदार टक्कर मारी।
दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर मुरादाबाद के पाकबड़ा थाने के सामने मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे दर्दनाक हादसा हुआ। हादसे में दंपती और दो बेटियों की मौत हो गई। मुरादाबाद के पाकबड़ा थाने के सामने फ्लाई ओवर के ढलान पर मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे फुरकान, उसकी पत्नी सीमा और दोनों बेटियां एक-दूसरे का हाथ पकड़कर खड़ी थीं। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि इसी दौरान दिल्ली की ओर से तेज रफ्तार बोलेरो अचानक बेकाबू हो गई और चारों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चारों 10 फीट हवा में उछलकर सर्विस रोड पर गिरे गए। दूर तक खून ही खून बह गया।
विज्ञापन
2 of 7
इसी बोलेरो ने मारी थी टक्कर
- फोटो : अमर उजाला
इस हादसे को देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। इसी दौरान बोलेरो गैस सिलिंडर लदे ट्रक से टकराई तो तेज आवाज आई, जिससे लोग घबरा गए कि कहीं सिलिंडर में ब्लास्ट न हो जाए। इसलिए वह कुछ देर तक पास नहीं आए। रामपुर के गंज थाना क्षेत्र के काशीपुर निवासी फुरकान दो दिन ससुराल में रुकने के बाद मंगलवार दोपहर ससुराल से घर के लिए निकले थे। वो पाकबड़ा थाने के सामने ही फ्लाई ओवर के ढलान के सामने बस का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
3 of 7
पुल पर पड़ा गाड़ी का सामान
- फोटो : अमर उजाला
थाने से कुछ ही दूरी पर गैस सिलिंडर लदा ट्रक सर्विस रोड पर खड़ा था। जिसकी वजह से पति-पत्नी बेटियों के हाथ पकड़कर सर्विस रोड से आगे हाईवे किनारे खड़े हो गए। दुकानदार विनोद का कहना है कि अभी इस परिवार को पांच मिनट भी नहीं हुए थे कि इसी दौरान दिल्ली की ओर से एक बोलेरो तेजी से आई। अचानक बेकाबू हुई और पति-पत्नी और उनकी दो बेटियों को टक्कर मार दी। जिससे पति-पत्नी और उनकी दोनों बेटियां 10 फीट हवा में उछलीं और सर्विस रोड पर जा गिरीं, जिससे सभी की सांसें थम गईं।
4 of 7
मृतक फुरकान का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद बोलेरो सर्विस रोड पर ही थोड़ी दूसरी पर खड़े ट्रक से टकरा गई। आस पड़ोस के दुकानदार और ग्राहक दुकानों से बाहर निकल आए, लेकिन बोलेरो के गैस सिलिंडर लदे वाहन से टकराने के कारण पास में नहीं गए। इस कारण पति-पत्नी और उनकी बेटियां रोड पर ही पड़ी रहीं, जबकि बोलेरो में चालक और चेयरमैन की मां भी फंसी रहीं। करीब 20 मिनट बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची। इसके बाद घायलों को अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
5 of 7
मृतक रिम्शा का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
सड़क पर छटपटाते रहे घायल, पुलिस कर्मी करते रहे एंबुलेंस का इंतजार
थाने के सामने हादसा हुआ। फुरकान, उसकी पत्नी और बेटियां सर्विस रोड पर पड़ी रहीं और बोलेरो में चेयरमैन की मां और ड्राइवर फंसा रहे, लेकिन पुलिसकर्मी एंबुलेंस का इंतजार करते रहे। थाने में पुलिस वाहन खड़े होने के बावजूद बीस मिनट तक सभी घायल अवस्था में ही पड़े रहे। बीस मिनट बाद एंबुलेंस पहुंची, तब तक दोनों बेटियों की सांसें थम चुकी थीं। फुरकान और सीमा की सांसें चल रही थीं। उन्हें एंबुलेंस से टीएमयू अस्पताल भेजा गया, जबकि बोलेरो में फंसी सुनीता और चालक देवेंद्र को दूसरी एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन
6 of 7
मृतक सीमा का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
चेयरमैन की मां और ड्राइवर की हालत गंभीर, दोनों के सिर में लगी है चोट
डिडौली थाना क्षेत्र के कपासी निवासी मोहित चौधरी असमोली गन्ना समिति के चेयरमैन हैं। उन्होंने बताया कि उनके बच्चे सीएल गुप्ता वर्ल्ड स्कूल में पढ़ते हैं। मां ड्राइवर को साथ लेकर बच्चों को स्कूल से लेने जा रही थीं। हादसे में मां और ड्राइवर को सिर में गंभीर चोटें आई हैं। दोनों का उपचार चल रहा है। देवेंद्र लंबे समय से मेरी गाड़ी चला रहा है। देवेंद्र गाड़ी कंट्रोल में ही चलाता है।
गन्ना समिति के चेयरमैन की बोलेरो की टक्कर से पति-पत्नी समेत दो बेटियों की मौत
दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर मुरादाबाद के पाकबड़ा थाने के सामने मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे बस का इंतजार कर रहे रामपुर के काशीपुर निवासी फुरकान (31) उसकी पत्नी सीमा (30) और उनकी दो बेटियों रिम्शा (5) और इफत (3) को असमोली गन्ना समिति के चेयरमैन मोहित चौधरी की बोलेरो ने टक्कर मार दी। इस हादसे में चारों की मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद बोलेरो सर्विस रोड पर खड़े गैस सिलिंडर लदे ट्रक में घुस गई। इस हादसे में बोलेरो सवार चेयरमैन की मां सुनीता देवी और चालक देवेंद्र मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।