फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी-बारिश से आधे शहर में गुल हुई बिजली

Sun, 29 May 2016 11:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
बिजली
विज्ञापन
तेज आंधी के साथ आई बारिश ने शनिवार को एक बार फिर आधे शहर में बिजली उड़ा दी। कुछ इलाकों में आधी रात के बाद बिजली आपूर्ति सुचारू हो सकी। वहीं दिन में भीषण गरमी के चलते कई घंटे बिजली कटौती के कारण उपभोक्ता परेशान रहे। वहीं लोकल फाल्ट भी मुसीबत का कारण बने हुए हैं। महानगर में कभी अघोषित कटौती तो कभी आंघी-बारिश से बिजली आपूर्ति ठप हो रही है। इसके अलावा लोकल फाल्ट भी मुसीबत पर मुसीबत साबित हो रहे हैं।  
विज्ञापन
22 घंटे बिजली आपूर्ति के आदेश होने के बाद भी बमुश्किल 15-16 घंटे सप्लाई मिल पा रही है। पिछले सप्ताह से तीसरी बार आई आंधी और बारिश ने शनिवार की रात फिर बिजली आपूर्ति को ध्वस्त कर दिया। रात करीब नौ बजे आंधी आते ही पूरे शहर में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। कुछ इलाके में तो आंधी शांत होने के बाद बिजली आ गई लेकिन अधिकांश इलाके बिजली न आने से अंधेरे में डूबे रहे। आधी रात के बाद कुछ और स्थानों पर बिजली आ गई। लेकिन कुछ स्थानों पर पोल गिरने और पेड़ टूटकर गिरने की वजह से बिजली नहीं आई। प्रेम वंडर लेंड के पास तारों पर पेड़ गिरने से बिजली ठप रही। वहीं काशीराम कालोनी की ओर बुद्ध पार्क के पास पेड़ टूटने से लाइन पर गिर गया जिससे बिजली ठप हो गई। दिन में भी करीब तीन घंटे कटौती रहने से लोग गरमी में परेशान हो गए। 
  
होर्डिंग भी उड़ा ले गई आंधी
आंधी से शनिवार देर रात कई स्थानों पर होर्डिंग उखड़ कर गिर गए। आंधी ने होर्डिंग को जमकर उजाड़ा। कुछ जगह छतों पर लगे होर्डिंग ने दीवारों को भी चटखा दिया। इसके अलावा कई स्थानों पर पेड़ गिरने के कारण रास्ते भी बंद हो गए। आंधी के बाद जमकर बारिश भी हुई। बारिश के साथ तेज हवाएं भी चलती रहीं। 
विज्ञापन


गरमी से मिली राहत
आंधी के बाद शुरू हुई बारिश ने मौसम खुशनुमा बना दिया। पूरे दिन गरमी से व्याकुल हो रहे लोगों को बारिश होने से काफी राहत मिली। गरमी के कारण पिछले दो दिन से तापमान अधिक था जिससे बेचैनी हो रही थी। लेकिन मौसम बदलने से काफी राहत हुई। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें