फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: फंदे पर लटका मिला इलेक्ट्रीशियन का शव

Wed, 25 Feb 2026 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। कस्बा पुलिस चौकी के सामने गली में मंगलवार की सुबह मोहल्ला नूरूल्ला निवासी इलेक्ट्रीशियन अली मोहम्मद (23) का शव अपने मकान की दूसरी मंजिल के कमरे में संदिग्ध हालत में पंखे से प्लास्टिक की रस्सी के फंदे पर लटका मिला।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम ले गई। फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। मौत के पीछे की सही वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। इलेक्ट्रीशियन की मां नसीम जहां ने बताया कि उसका बेटा सोमवार की रात समय करीब 8:00 बजे घर आया था और वह अपने कमरे में चला गया, जब मंगलवार की सुबह 10:00 बजे तक नहीं उठा तब कमरे पर जाकर देखा तो वह छत के पंखे से फंदे पर झटका हुआ था, उसके गले में रस्सी का फंदा लगा हुआ था।
बताते है कि हकीम अख्तर अली की पहली पत्नी हाजरा बेगम की मौत हो चुकी थी जिससे चार बच्चे इरफान, अहसान, वसीम और नईम जो मझोली खास गांव में ही रहते थे। लगभग 20 साल पहले हकीम अख्तर अली ने दूसरी शादी नसीम जहां से की थी जोकि अपने गांव मझोली खास से आकर कुंदरकी के मोहल्ला नूरूल्ला में मकान बनाकर रह रहे थे। बताया है कि नसीम जहां के साथ अली मोहम्मद आया था और वह इलेक्ट्रीशियन का काम करता था। थाना प्रभारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें