फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत प्रबंधन ने समय से नहीं किए टेंडर, मीटरों के लिए चक्कर लगाकर उपभोक्ता परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम प्रबंधन द्वारा सही समय पर मीटरों के लिए टेंडर जारी नहीं करने से मीटरों की भारी किल्लत हो गई है। जोन में मुरादाबाद सहित रामपुर, संभल, अमरोहा और बिजनौर में मीटर की खराबी से संबंधित तकरीबन ढाई हजार शिकायतें लंबित हैं।
विज्ञापन

उपभोक्ता मीटर बदलवाने के लिए विद्युत निगम के अधिकारियों के पास चक्कर लगा रहे हैं। इसके बावजूद पांचों जिलों के स्टोर में मीटर उपलब्ध नहीं होने के कारण उपभोक्ताओं की शिकायतों का समाधान नहीं हो पा रहा है। मुरादाबाद शहर और देहात में ऐसे मामले सबसे ज्यादा हैं। लोगों का कहना है कि खराब मीटर की वजह से कई उपभोक्ताओं के पांच हजार रुपये से अधिक का बिल आ रहा है। वहीं. कई क्षेत्रों में मीटर रीडरों ने समस्या का फायदा उठाते हुए उपभोक्ताओं से रेट फिक्स कर लिए हैं। मीटर ठीक नहीं होने के कारण कुछ मीटर रीडर हर महीने उपभोक्ताओं से 300 से 500 रुपये तक ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें