फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: हाईवे किनारे खुले में विद्युत ट्रांसफार्मर, खतरा बढ़ा

Mon, 29 Dec 2025 02:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
बिलारी नगर में हाईवे किनारे खुले में रखा विद्युत ट्रांसफार्मर-संवाद
विज्ञापन
बिलारी (मुरादाबाद)। नगर और निकटवर्ती सहसपुर गांव में हाईवे किनारे खुले में विद्युत ट्रांसफार्मर रखे हुए हैं। विद्युत विभाग ने लोगों की मांग के बावजूद सुरक्षा के लिए जाली नहीं लगवाई है। इससे हादसे का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

बिलारी नगर में गांधी पार्क के पीछे और गन्ना समिति कार्यालय के उत्तरी कोने पर हाईवे के बिल्कुल किनारे विद्युत ट्रांसफार्मर रखा है, उसपर जाली नहीं है। चार दिन पहले हाईवे पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने के दौरान पहुंचे एसडीएम को लोगों ने विद्युत ट्रांसफार्मर पर जाली नहीं होने की जानकारी दी थी। सहसपुर गांव में एक मीनार मस्जिद के निकट हाईवे किनारे खुले में रखे विद्युत ट्रांसफार्मर पर लोहे की जाली लगाने के बजाए विद्युत कर्मियों ने वैकल्पिक तौर पर बांस बल्ली लगा दी हैं, जबकि सहसपुर में ही ब्लॉक कार्यालय के ठीक सामने हाईवे किनारे स्थित विद्युत ट्रांसफार्मर पर कोई जाली नहीं लगी है।
सहसपुर विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता ने बताया कि टांसफार्मरों पर जाली लगवाने के लिए एस्टीमेट बनाकर खंड कार्यालय को भेज दिया गया है। बिलारी विद्युत उपखंड के एसडीओ ने बताया कि नगरीय अवर अभियंता को निर्देश दिए गए हैं कि सर्वे करके खुले में रखे विद्युत टांसफार्मरों पर जाली लगवाने के लिए एस्टीमेट तैयार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें